RDBMS क्या है? - रिलेशनल डेटाबेस क्या है?

Brijesh Yadav
0
RDBMS क्या है? - रिलेशनल डेटाबेस क्या है?
RDBMS क्या है? - रिलेशनल डेटाबेस क्या है? 


RDBMS टेक्नोलॉजी डेटा को बनाने  सुरक्षित करने के लिए काफी अच्छी टेक्नोलॉजी है। इस तकनीक से डेटा को Maintain करना औरउसे Access करना काफी आसान हो गया है। आज के समय में RDBMS दुनियाभर में सगंठनों के बीच एक लोकप्रिय डेटाबेस बन गया है।

(toc)




रिलेशनल डेटाबेस क्या है? 

RDBMS क्या हैयह जानना से पहले हम Relational Database के बारे में जानेंगे। यह एक प्रकार का डेटाबेस हैजो महत्वपूर्ण डेटा कोटेबल्स में व्यवस्थित करता हैऔर इन सभी टेबल को किसी Common डेटा के आधार पर एक – दूसरे से जोड़ा जाता है। इससे सभी टेबल केबीच एक रिलेशनशिप बनाया जा सकता हैइसीलिए इसे रिलेशनल डेटाबेस कहा जाता है।

रिलेशनल डेटाबेस की मदद से कोई भी यूजर एकल Query का उपयोग करके एक या अधिक संबंधित टेबल्स के डेटा से एक नया डेटासेट बनासकता है। Relational Database के डेटा सरंचनाओं में टेबलइंडेक्स और व्यू आदि शामिल होते हैं। इसके प्रमुख घटक Tables, Columns, Rows, Field और Record आदि होते हैं।

  1. रिलेशनल डेटाबेस की टेबल के प्रत्येक Row में एक Unique ID रिकॉर्ड होती है जिसे Key (कुंजीकहा जाता है।
  2. इसके टेबल के कॉलम में डेटा की Attributes होती हैंऔर प्रत्येक रिकॉर्ड में सामान्यतौर पर प्रत्येक Attributes के लिए एक “वैल्यू” होती है।
  3. कॉलम में “मान” (Value) के कारण ही डेटाब बिंदुओं के बीच संबंध स्थापित करना आसान हो जाता है।
  4. रिलनेशनल डेटाबेस को मैंटेन करने के लिए ही रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) का Use करते है।

रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम क्या है?

रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) एक तरह का डेटाबेस डॉफ्टवेयर हैजो रिलेशनल डेटाबेस में संग्रहित डेटा को स्टोर करने, Query को प्रबंधित करने और पुनप्राप्त करने के लिए उपयोगी है। RDBMS की मदद से  Relation Database को Create, अपडेटडिलीट या Retrieve किया जा सकता है.


(ads)



RDBMS डेटा को Row और Column (टेबलके रूप में स्टोर करता हैइसमें ऐसे काफी फिचर होते हैंजो डेटा की सुरक्षा, Accuracy और Consistency को बनाए रखते हैं। वैसे अधिकांश बिज़नेस में RBDMS को एक्सेस करने के लिए Structured Query Language (SQL) का Use करते है।

आज यह दुनियाभर में संगठनों के बीच एक लोकप्रिय डेटाबेस बन चुका हैऔर लगभग सभी आधुनिक डेटाबेस जैसे Oracle, MySQL, Microsoft, IBM आदि Database Create करने के लिए RDBMS का ही उपयोग करते हैं.


  1. RDBMS सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल केवल डेटा को संग्रहीत करने के लिए किया जाता है।
  2. इससे किसी भी तरह के डाटा को टेबल के रूप में संग्रहीत किया जा सकता है।
  3. आरडीबीएमएसडेटा को रॉ और कॉलम में स्टोर और मैनेज करता हैजिसे Tuples और Attributes कहा जाता है।
  4. यह बिज़नेस के लिए काफी उपयोगी सॉफ्टवेयर है।
  5. अधिकतर एडवांस डेटाबेस जैसे Racle, MySQL, Microsoft, IBM आदि डेटाबेस बनाने के लिए RDBMS का इस्तेमाल करते है।
  6. इसकी मदद से डेटा को सुरक्षितशुद्ध और रेगुलर रखा जा सकता है।

आरडीबीएमएस का फुल फॉर्म

RDBMS का फुल फॉर्म “Relational Database Management System” होता हैजो DBMS का एक तरह का एडवांस वर्जनहै। क्योंकि यह नई टेक्नोलॉजी किसी भी संस्था को DBMS की तुलना में डेटा को कुशलता से Access करने में सहायता करती हैं.



RDBMS का उदाहरण

आप कॉलेज की Attendance Table और Mark Sheet Table की मदद से RDBMS को आसानी से समझ सकते है।

  1. Attendance Table में विद्यार्थियों के रोल नंबरनाम और एड्रेस जैसी जानकारीयां लिखी जाती है।
  2. Mark Sheet Table में विद्यार्थियों के रोल नंबरनाम और विभिन्न विषयों के नंबर लिखे जाते है।

इन दोनों टेबल में नाम और रोल नंबर समान हैतो इन दोनों टेबल में नाम  रोल नंबर का रिलेशन है। अब आप नाम या रोल नंबर की मदद सेAddress, Marks भी देख सकते है। इस तरह RDBMS की मदद से कोई भी काम करना आसान हो जाता है।


(ads)



RDBMS का इतिहास क्या है ?

आज बड़ीबड़ी संस्थाएं और कंपनियां अपने बड़ी मात्रा के डाटा को स्टोर करने के लिए RDBMS डेटाबेस का ही इस्तेमाल कर रहे है। यहटेक्नोलॉजी 1970 के दशक में अस्तित्व में आयी थीजब Ted Codd ने IBM कंपनी के लिए दुनिया का पहला RDBMS Software बनाया था।

1980 के दशक में RDBMS पुरी दुनिया में काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गयाऔर सभी बड़ी कंपनियां अपना डेटाबेस बनाने के लिए इसी काइस्तेमाल करने लगी। आज RDBMS का इस्तेमाल काफी व्यापक रूप से किया जाता हैक्योंकि इससे अधिक कुशलता सेMultiple Tables बना सकते हैं।

RDBMS में डाटा को टेबल के फार्म में स्टोर किया जाता है। और यह टेबल Row और Column से मिलकर बनती हैजिसमें Row कामतलब रिकॉर्ड और Column का मतलब Fields है। अतइसे संक्षिप्त में समझे तो यह एक सॉफ्टवेयर है जो केवल वही डाटा स्टोर करता हैजो टेबल के रूप में होता है। RDBMS में कई मुख्य घटक भी होते हैंजो नीचे बताए गए हैं।


RDBMS के घटक 

RDBMS के कुछ ख़ास घटक निम्नलिखित हैंजिसके संयोजन से RDBMS कार्य करता हैं-

  1. Table
  2. Column or Filed or Attributes
  3. Rows or Record or Tuple
  4. Keys
  5. Domain
  6. Schema
  7. Instance
  8. Record

1. Table

टेबल रॉ और कॉलम के द्वारा बनते हैजिसमें Text, Numbers जैसे डेटा को स्टोर किया जाता है।


2. Column or Filed or Attributes

किसी भी टेबल में कॉलम अवश्य होता हैजिसे Attribute भी कहा जा सकता है। Exa. एक स्कूल Attendance Table में विद्यार्थी कानामरोल नंबरएड्रेसस्कोलर आईडी इत्यादि Column हैं।


3. Rows or Record or Tuple

टेबल में Rows भी अवश्य होती हैजिसे Tuple भी कहा जाता है। इसमे रिकॉर्ड को लिखा जाता है।


4. Keys

रिलेशनल डेटाबेस में Keys काफी महत्वपूर्ण घटक है। दो या दो से अधिक टेबल में Unique डेटा को खोजने के लिए Keys का ही इस्तेमालकिया जाता हैं।


5. Domain

किसी भी टेबल में डोमेन उसे कहा जाता हैजिसमें किसी Field/Attribute के लिए परमीटेड वैल्यू सेट की गयी हो।


6. Schema

टेबल के डिजाइन को टेक्निकली स्किमा कहा जाता हैऔर यह अनेक प्रकार का होता हैजैसे Physical, Logical Review Schema.


7. Instance

किसी भी टेबल में Particular Moment पर किसी डेटा को स्टोर किया जाता है तो उसे DBMS में Instance कहा जाता है।


8. Record

टेबल के Rows में जो डेटा स्टोर किया जाता हैउसे Record कहते है।


Popular RDBMS Software

अभी तक हमने जाना कि RDBMS Kya Hai In Hindi मेंतो चलिए अब मैं आपको सबसे लोकप्रिय रिलेशनल डेटाबेस सॉफ्टवेयर के बारे मेंबताता हूं.

  1. Oracle
  2. MySQL
  3. PostgreSQL
  4. IBM Db2
  5. Microsoft SQL Server

इसके अलावा कुछ लोकप्रिय क्लाउट आधारित रिलेशनल डेटाबेस भी हैंजैसे-

  1. Oracle Cloud
  2. SQL Azure
  3. Google Cloud SQL
  4. IBM Db2 on Cloud
  5. AWS Relational Database Service

रिलेशनल डेटाबेस (RDBMS) कैसे काम करता है?

रिलेशनल डेटाबेस मुख्यत: “Keys” (कुंजीकी मदद से काम करता हैक्योंकि इन्ही Keys की मदद से कई संबंधित तालिकाओं से डेटा याजानकारी को जोड़कर रखा जाता है। Keys अद्वितीय पहचानकर्ता Id हैंजो टेबल में किसी भी पंक्ति में जरूर शामिल होते हैं।

इस अद्वितीय पहचानकर्ता आईडी को “Primary Key” भी कहा जाता हैजिसमें ID, सीरियल नंबरनाम आदि शामिल होते हैं। Primary Key को किसी अन्य टेबल के रिकॉर्ड में भी शामिल किया जा सकता हैजो टेबल मुख्य टेबल से संबंध रखती है।

Primary Key को जब किसी अन्य तालिका के रिकॉर्ड में जोड़ा जाता हैतो उस Key को “Foreign Key” (विदेशी कुंजीकहा जाता है।Primary और Foreign Key के बीच संबंध कई टेबल्स में डेटाबेस के बीच संबंध बनता है।

उदाहरण के लिए हमारे पास दो टेबल (Attendance और Mark sheet Table) हैंऔर दोनों टेबल में रोल नंबर समान हैलेकिन प्रत्येकविद्यार्थी के लिए अलग-अलग है। अब अगर आप किसी भी विद्यार्थी का रोल नंबर (Key) सर्च करते है तो आपको विद्यार्थी का Attendance Record और Mark Sheet Record दोनों ही मिल जाएगा।


(ads)



रिलेशनल डेटाबेस (RDBMS) की विशेषताएं

रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) काफी उन्नत तकनीक हैजिससे कोई भी उपयोगकर्ता संरचित क्वेरी भाषा का उपयोग करकेएक ही समय में बड़े डेटा को स्टोरव्यवस्थि और मैनेज कर सकता है। तो चलिए मैं आपको RDBMS की विशेषताओं के बारे में बताता हूं।

  1. RDBMS टेबल में स्टोर डेटा को मैनेज और एक्सेस करना आसान होता है।
  2. RDBMS में स्टोर सभी डेटा टेबल यानी Row और Column के रूप में होता है।
  3. यह Indexed File के डेटा की Tabular Structure प्रदान करता है।
  4. इसमें Multi-User एक्सेस को एक यूजर भी आसानी से मैनेज कर सकता है।
  5. इससे तुरंत नए रिलेशनल डेटाबेस बना सकते है और उसे आसानी से एडिट भी कर सकते है।
  6. इसमें आप Sensitive Data को स्टोर करने के लिए एक Virtual Table बना सकते है।
  7. आजकल का RDBMS काफी एडवांस हैजो कई ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आसानी से काम कर लेता है।
  8. RDBMS से Multi-Level Security के साथ डेटा को सुरक्षित किया जा सकता है.
  9. आरडीबीएमएस Administrators को पूर्ण नियंत्रण देता हैजिससे वह तय कर सकता है कि उन्हे कौन एक्सेस कर सकता है।

उपरोक्त कारणों की वजह से ही रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं।


रिलेशनल डेटाबेस (RDBMS) के फायदे और नुकसान

रिलेशनल डेटाबेस (RDBMS) के फायदे और नुकसान निम्नलिखित हैं-

रिलेशनल डेटाबेस (RDBMS) के फायदे

रिलेशनल डेटाबेस (RDBMS) के नुकसान

रिलेशनल डेटाबेस की वजह से जटिल Queries को भी आसानीसे हल कर सकते है।

RDBMS को मैनेज करने और इंस्टॉल करने की लागत अधिक होती है।

RDBMS की मदद से डेटा को सुरक्षित और शुद्ध रखा जासकता है।

इसमें काम करते वक्त अगर कोई डेटा गलती से डिलीट हो जाता है तोउसे Recover करना काफी मुश्किल है।

इससे काम को जल्दी और आसानी से कर सकते है।

इसके टेबल में Field में Character की लिमिट निश्चित होती हैअतआप तय सीमा से ज्यादा नही लिख सकते है।

रिलेशनल डेटाबेस में किसी भी विवरण को जोड़नासंशोधितकरना या हटाना आसान होता है।

टेबल ज्यादा लंबी होने पर प्रश्नों का जवाब धीमा मिलता है।

RDBMS का डेटा टेबल के रूप में स्टोर किया जाता हैजिसेसमझना और उपयोग करना आसान होता है।

रिलेशनल डेटाबेस को काफी मात्रा में भौतिक मेमोरी की आवश्यकताहोती है।

यह एक Standard Language SQL को सपोर्ट करता हैजिसका Syntax काफी आसान है।


इसमें डेटा को सुरक्षित रखने के लिए कई Extra Security Layers मिलती है।



RDBMS के उपयोग 

RDBMS का मुख्यतउपयोग विभिन्न स्थानों पर डेटा को सुरक्षित करने के लिए किया जाता हैइसके अलावा भी इसके कुछ प्रमुख उपयोग हैं-

  1. कंपनियों में RDBMS की मदद से कर्मचारियों की पूरी जानकारी रखी जा सकती हैजैसेहाजरीवेतनपतामोबाइल नंबरएड्रेसआदि.
  2. इसका इस्तेमाल लाइब्रेरी में किताबों का रिकॉर्ड रखने के लिए किया जा सकता है।
  3. इसकी मदद से स्कूल और कॉलेज में विद्यार्थियों का रिकॉर्ड रखा जा सकता है।
  4. बैंकिंग सेक्टर में हर दिन के हजारों लेन-देन को आरडीबीएमएस में मैनेज किया जा सकता है।
  5. इससे रेलवे में टिकट बुकिंगट्रेन का आगमन-प्रस्थान आदि के लिए RDBMS इस्तेमाल होता है।
  6. ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट भी अपने प्रोडक्ट और ग्राहको का रिकॉर्ड RDBMS की मदद से ही मैनेज करती है।

इसके अलावा RDBMS के बहुत सारे उपयोग हैं।


रिलेशनल और नॉन-रिलेशनल डेटाबेस में अंतर

रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS) और नॉन-रिलेशनल डेटाबेस यानी डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (DBMS) के बीचनिम्नलिखित अंतर हैं-

रिलेशनल डेटाबेस (RDBMS)

नॉन-रिलेशनल डेटाबेस (DBMS)

इसमें एक ही समय में Multiple Users एक साथ काम कर सकते है।

DBMS में एक समय में केवल एक यूजर ही काम करसकता है।

RDBMS एक Structured Type Database होता है।

यह Unstructured Type Database होता है।

इसमें डेटा को टेबल के रूप में स्टोर किया जाता है।

जबकि इसमें डेटा को फाइल के रूप में स्टोर किया जाताहै।

RDBMS एक प्रकार की SQL Query Language है।

DBMS SQL और अन्य है।

इसे Use करने के लिए अधिक सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर की जरूरत होती है।

इसमें ज्यादा सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर की जरूरत नही होतीहै।

यह छोटी और बड़ी मात्रा में डेटा को मैनेज कर सकता है।

इसमें केवल छोटी मात्रा में डेटा को मैनेज किया जासकता है।

इसका डेटा ACID (Atomicity, Consistency, Isolation And Durability) मॉडल में स्टोर होता है।

जबकि इसमें नही होता है।

RDBMS का डेटा Format Tabular होता है।

जबकि इसका Hierarchical डेटा फॉर्मेट होता है।

उदाहरण : Oracle, MySQL, PostgreSQL etc.

उदाहरण : MongoDB, Dynamo DB, Redis Non-Relational etc.


 

RDBMS, जिसका मतलब Relation Database Management System होता हैयह एक प्रोग्राम या सॉफ्टवेयर है जिससेRelation Database को Create, अपडेटडिलीट या Retrieve किया जा सकता है।RDBMS की मदद से रिलेशनल डेटाबेस को टेबलके रूप में स्टोर किया जाता है।


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
CLOSE ADS
CLOSE ADS