Biography of Shahrukh Khan - शाहरुख खान की पूरी कहानी एवं फिल्मी सफर।

Brijesh Yadav
0
Biography of Shahrukh Khan शाहरुख खान की पूरी कहानी एवं फिल्मी सफर।

Shahrukh Khan हिन्‍दी फिल्‍मों के अभिनेता होने के साथ साथ निर्माता और टेलीविजन पर्सनालिटी भी हैं। उन्‍हें लोग बॉलीवुड का बादशाह , किंग ऑफ बॉलीवुड , किंग खान भी कहते हैं। वे लगभग सभी शैलियों की फिल्‍मों (रोमांस, ड्रामा, कॉमेडी, एक्‍शन) में काम कर चुके हैं। लॉस एंजिलेस टाइम्‍स ने उन्‍हें दुनिया का सबसे बड़ा मूवी स्‍टार बताया है। उनके प्रशंसकों की संख्‍या भारत के साथ साथ विदेशों में भी बहुत ज्‍यादा है। 2014 में एक रिपोर्ट के अनुसार, शाहरूख दुनिया के दूसरे सबसे अमीर एक्‍टर हैं। उनके खाते में 14 फिल्‍मफेयर अवार्ड्स हैं। लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में उनकी वैक्‍स की मूर्ति भी स्‍थापित है।

Shahrukh Khan का जन्‍म 2 नवम्बर 1965 को दिल्‍ली में हुआ था। उनके पिता का नाम मीर ताज मोहम्‍मद खान है। उनके पिता पेशावर, पाकिस्‍तान से थे। उनकी मां का नाम लतीफ फातिमा है। उनकी एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम शहनाज लालारूख है और वे भी शाहरूख के साथ मुंबई में ही रहती हैं। शाहरूख ने एक बार ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया था कि उनके पिता पठानी और मां हैदराबादी हैं।

Shahrukh Khan की पढ़ाई।

शाहरूख खान की शुरूआती पढ़ाई सेंट कोलम्‍बस स्‍कूल, दिल्‍ली से हुई थी। उन्‍होंने स्‍नातक की पढ़ाई पूरी करने के लिए हंसराज कॉलेज ज्‍वाइन किया लेकिन उनका ज्‍यादातर समय दिल्‍ली थियेटर एक्‍शन ग्रुप में बीतता था जहां से उन्‍होंने थियेटर निर्देशक बैरी जॉन के सानिध्‍य में अभिनय के गुर सीखे। इसके बाद उन्‍होंने जामिया मीलिया इस्‍लामिया से जनसंचार में स्‍नाकोत्‍तर की पढ़ाई शुरू तो की लेकिन अपने अभिनय करियर को आगे बढ़ाने के लिए उन्‍होंने यह छोड़ दिया।

Biography of Salman Khan सलमान खान की पूरी जीवनी एवं फिल्मी सफर।
Biography of Aamir Khan आमिर खान की पूरी जीवनी एवं फिल्मी सफर।

Shahrukh Khan की शादी।

शाहरूख एक ऐसे अभिनेता रहें हैं जिनके प्रशंसक हर उम्र और हर वर्ग के लोग हैं। खासकर, लड़कियां उनकी काफी दीवानी हैं लेकिन बावजूद इसके शाहरूख का किसी के साथ अफेयर या प्रेम संबंध नहीं रहा है। वे अपनी पत्‍नी के लिए हमेशा से वफादार रहे हैं और अपने परिवार से बेहद प्‍यार करते हैं। शाहरूख ने गौरी से शादी की है जो हिन्‍दू-पंजाबी परिवार से आती हैं। उनके 3 बच्‍चे हैं-आर्यन, सुहाना और अबराम। फिल्‍म इंडस्‍ट्री में उन्‍हें सबसे अच्‍छा पिता भी माना जाता है क्‍योंकि वे अपने बच्‍चों से बेहद प्‍यार करते हैं और उनके साथ अच्‍छा समय भी व्‍यतीत करते हैं।

Shahrukh Khan ने अपना कैरियर १९८८ में दूरदर्शन के धारावाहिक "फ़ौजी" से प्रारम्भ किया जिसमे उन्होंने कोमान्डो अभिमन्यु राय का किरदार अदा किया। उसके उपरांत उन्होंने और कई धारावाहिकों में अभिनय किया जिनमे प्रमुख था १९८९ का "सर्कस"जिसमे सर्कस में काम करने वाले व्यक्तियों के जीवन का वर्णन किया गया था और जो अज़ीज़ मिर्ज़ा द्वारा निर्देशित था। उस ही वर्ष उन्होंने अरुंधति राय द्वारा लिखित अंग्रेज़ी फ़िल्म "इन विच एनी गिव्स इट दोज़ वंस" में एक छोटा किरदार निभाया। यह फ़िल्म दिल्ली विश्वविद्यालय में विद्यार्थी जीवन पर आधारित थी।

अपने प्रारंभिक फिल्मो में वे खलनायक की भूमिका में ज्यादा प्रसिद्द हुए, उन्होंने डर (1993), बाज़ीगर (1993) और अंजाम (1994) में खलनायक की भूमिका निभाई। और बाद में उन्होंने रोमांटिक फिल्मो को करना भी शुरू किया जिनमे दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (1995), दिल तो पागल है (1997), कुछ-कुछ होता है (1998) और कभी ख़ुशी कभी गम (2001) भी शामिल है।

बाद में उन्होंने देवदास (2002) में एक व्यसनी की और स्वदेश (2004) में एक नासा वैज्ञानिक, चक दे इंडिया (2007) में हॉकी प्रशिक्षक और माय नेम इज़ खान (2007) में एक अस्पेर्गेर सिंड्रोम से पीड़ित व्यक्ति की भूमिका अदा की जिसे दर्शको का बहोत प्रतिसाद मिला।

उनकी बहोत सी फिल्मो को भारत की राष्ट्रिय पहचान के रूप में दर्शाया गया और उनकी बहोत सी फिल्मो का प्रवासियों से, विशिष्ट प्रजातियों से, विशिष्ट धर्मो से, विशिष्ट लोगो से संबंध भी है। हिंदी फिल्म जगत में उनके इस महान कार्य के लिए भारत सरकार ने उन्हें पदम् श्री का सम्मान भी दिया।

2015 में खान मोशन फिल्म निर्माता कंपनी रेड चिली एंटरटेनमेंट के सह-अध्यक्ष बने और साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग की क्रिकेट टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालक भी बने। वे एक सफल टेलीविज़न कलाकार (शो प्रेसेंटर) और स्टेज शो प्रदर्शक है। उनके इस काम के लिए मीडिया ने उन्हें “ब्रांड SRK” का उपनाम भी दिया।

शाहरुख़ खान ने अपने जीवन में कई सामाजिक काम भी किये वे कई सामाजिक संस्थाओ से जुड़े हुए है। और कई स्वास्थ संबंधी संस्थाओ से जुड़कर लोगो की सेवा करते रहते है। उन्होंने आपतकालीन परिस्थितियों में कई बार लोगो की मदद भी की है, और गरीब अवन अनाथ बच्चो की पढाई में भी वे मदद करते है। 2008 में Newsweek पत्रिका ने उन्हें विश्व के 50 शक्तिशाली लोगो की सूचि में भी शामिल किया था।

25 अक्टूबर 1991 को एक पंजाबी-हिंदु लड़की गौरी छिब्बर से हिंदु परम्पराओ के अनुसार शादी की। उन्हें एक लड़का आर्यन (जन्म 1997) और एक लड़की सुहाना (जन्म 2000) है। 2013 में, वे तीसरे बच्चे के माता-पिता बने जिसका नाम अब्राम है (Shahrukh Khan Son) खान के अनुसार, उनका इस्लाम पर पूरा भरोसा है लेकिन वे अपनी पत्नी के धर्म को भी उतना ही महत्त्व देते है। उनके बच्चे भी दिल से दोनों धर्मो को मानते है। उनके घर में जहा कुरान रखी है वाही दूसरी और हन्दू देवताओ को भी रखा गया है।

Shahrukh Khan जिसे आज भारत ही क्या पुरे विश्व में बच्चा-बच्चा जानता है। उनकी रोमांटिक फिल्मो को देखते हुए हाल ही उन्हें एक नया नाम “किंग ऑफ़ रोमांस” भी दिया गया।

शायद ही आज तक फिल्मो के मामले में शाह रुख खान के रिकॉर्ड को कोई तोड़ पाया होगा। उनकी हर फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते रहते है। वे बोवूद के बेताज बादशाह है।

लेकिन इस बात का शाहरुख़ खान ने कभी घमंड नही किया, वे सदैव गरीबो, पीडितो की मदत करने के लिए तैयार रहते है। और बच्चो को शिक्षा देने के लिए कई संस्थाए भी चला रहे है। एक कलाकार होने के बावजूद उनमे इतनी खूबिया है।

Shahrukh Khan की प्रसिद्ध फिल्में।

दीवाना, बाजीगर, डर, कभी हां कभी ना, करन अर्जुन, दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे, चाहत, कोयला, यस बॉस, परदेस, दिल तो पागल है, दिल से, कुछ कुछ होता है, जोश, मोहब्बतें, कभी खुशी कभी गम, देवदास, कल हो न हो, मैं हूं ना, वीर जारा, डॉन, चक दे इंडिया, ओम शांति ओम, रब ने बना दी जोड़ी, माय नेम इज खान, रावन, डान 2, जब तक है जान, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर जैसी प्रसिद्ध फिल्मों से शाहरूख ने अपनी एक्टिंग का लोहा
मनवाया।

शाहरूख से जुड़ी कुछ 25 ऐसी बातें जो शायद आप नहीं जानते होंगे।

1. आज शाहरूख खान हिन्‍दी फिल्‍मों में सबसे ज्‍यादा चर्चित नाम है। आज फिल्‍में सिर्फ उनके नाम पर चलती हैं। उनका नाम इंडस्‍ट्री के ए लिस्‍टर्स अभिनेताओं की सूची में शुमार है।

2. लोग उन्‍हें प्‍यार से एसआरके, किंग खान, बादशाह ऑफ बॉलीवुड, ब्रांड एसआरके जैसे नामों से भी पुकारते हैं।

3. लॉस ऐंजिलस टाइमस के मुताबिक वे दुनिया के सबसे बड़े मूवी स्‍टार हैं। उनके प्रशंसकों की संख्‍या भारत के साथ साथ विदेशों में भी काफी ज्‍यादा है। वे बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं जिनकी विदेशों में फैन फालोइिंग सबसे ज्‍यादा है और उनकी फिल्‍में विदेशों में सबसे ज्‍यादा पसंद की जाती हैं और कमाई करती हैं।

4. 2014 की एक रिपोर्ट के मुताबिेक वे दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक हैं जिनकी संपत्ति 400 से 600 मिलीयन है।

5. शाहरूख के घर की अलमारियां पुरस्‍कारों से भरी पड़ी हैं। उन्‍हें उनके फिल्‍मी करियर के दौरान तो कई पुरस्‍कार मिले ही, इसके अलावा भी कई पुरस्‍कार मिले। वे फिल्‍मफेयर पुरस्‍कारों में 30 बार नामांकित हो चुके हैं जिनमें से 14 बार यह पुरस्‍कार हासिल किया है और इसमें भी 8 बार सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता के तौर पर यह पुरस्‍कार हासिल किया है। वह दिलीप कुमार के साथ इस श्रेणी में सबसे अधिक 8 पुरस्‍कार पाने वाले अभिनेता हैं।

6. फिल्‍मों में उनके योगदान के लिए भारत सरकार की तरफ से उन्‍हें पद्मश्री पुरस्‍कार से भी सम्‍मानित किया गया है तो वहीं फ्रांस सरकार ने उन्‍हें ओरड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस और उनके सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान लीजन डी ऑनर नामक पुरस्‍कार से भी नवाजा है।

7. टीवी की दुनिया में उन्‍हें लोग ब्रांड एसआरके कहते हैं क्‍योंकि उनके जितना ब्रांड एंडोर्समेंट कोई भी दूसरा अभिनेता नहीं करता है।

8. उनके घर में हिन्‍दू-मुस्लिम दोनों धर्मों को बराबर से सम्‍मान दिया जाता है। उनके बच्‍चे दोनों धर्मों का पालन करते हैं।

9. बाजीगर, डर, अंजाम जैसी फिल्‍मों में उन्‍होंने अपने अभिनय से सभी को चौंकाया और अपने किरदार को बखूबी निभाया तो वहीं दिलवाले दुल्‍हनियां ले जाएंगे, परदेस, दिल तो पागल है, कुछ कुछ होता है, मोहब्‍बतें जैसी फिल्‍मों ने उन्‍हें इंडस्‍ट्री का रोमांस का किंग बना दिया।

10. उनके द्वारा दोनों हाथों को फैला के किए जाने वाला स्‍टेप आज एक सिग्‍नेचर स्‍टेप बन चुका है।

11. वे अपनी फिल्‍मों के लेकर बहुत मेहनत करते हैं। वे पूरे दिन में मात्र 3 से 4 घंटे की ही नींद लेते हैं और यही कारण है कि इतने लंबे समय से वे शीर्ष पर हैं।

12. लगभग हर फिल्‍म की शूटिंग के दौरान उन्‍हें चोट भी जरूर लगती है और अब तो यहां तक कहा जाने लगा है कि जिस फिल्‍म की शूटिंग के दौरान उन्‍हें चोट लग जाती है, वह फिल्‍म हिट हो जाती है।

13. उनकी कई फिल्‍मों को कई फिल्‍म फेस्टिवल्‍स और अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर के समारोहों में भी दिखाया जा चुका है।

14. उनकी विदेशों में फैन फालोइिंग ऐसी है कि उनकी जो फिल्‍में भारत में नहीं चली हैं, उन्‍होंने विदेशों में काफी अच्‍छा कारोबार किया है।

15. फिल्मों के साथ साथ वे तमाम तरह के विज्ञापनों में भी नजर आते हैं। वे स्टेज परफॉर्मर हैं और समय समय पर वल्र्ड टूर के दौरान अपनी परफॉर्मेस देते रहते हैं। वे कई अवार्ड्स शो के संचालक भी रह चुके हैं और छोटे पर्दे पर कौन बनेगा करोड़पति का एक सीजन क्या आप पांचवी पास से तेज हैं जोर का झटका और सबसे शाणा कौन जैसे शोज के संचालक भी रहे हैं।

16. फिल्म डर में निभाए गए उनके जुनूनी आशिक के किरदार का लोगों पर ऐसा असर हुआ कि उस दौरान कई लड़के, लड़कियों को फोन कर के डराने लगे थे। अमिताभ बच्चन के एंग्री यंग मैन वाले किरदार के बाद अगर लोगों पर किसी का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा था तो वो यही था।

17. फिल्म माय नेम इज खान की रिलीज के दौरान शुरू में भारत में फिल्म को लेकर काफी विरोध के स्वर उठे थे लेकिन बाद में फिल्म को काफी सराहा गया था तो वहीं बर्लिन में फिल्म 4 सेकेंड के अंदर हाऊसफुल हो गई थी और सारे टिकट्स बुक हो गए थे।

18. फिल्मों के साथ साथ शाहरूख को खेलों में भी खासी दिलचस्पी है। वे आईपीएल में टीम कोलकाता नाईट राईडर्स के सह-मालिक भी हैं और कोलकाता का प्रतिनिधित्व करते हैं। 2012 और 2014 में यह टीम आईपीएल का खिताब जीतकर चैंपियन बन चुकी है। वे कोलकाता शहर क ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

19. शाहरूख ऐसे अभिनेता हैं जिनकी होर्डिंग्स आपको भारत के हर शहर में मिल जाएगी। अब आप इससे उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगा सकते हैं।

20. वे भारत के प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक हैं जो कि फोब्र्स इंडिया की 100 सेलिब्रिटीज की लिस्ट में 2012 और 2013 में शीर्ष स्थान पर रहे हैं।

21. भारत के अलावा लंदन और दुबई में भी वे करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

22. 2007 में ईस्टर्न आई नाम की मैगजीन द्वारा कराए गए पोल में उन्हें एशिया का सबसे सेक्सियस्ट मैन करार दिया गया।

23. उनके ऊपर डाक्यूमेंट्री भी बन चुकी है जिनका नाम है- द इनर एंड आऊटर वर्ल्ड ऑफ शाहरूख खान और लिविंग विद द सुपरस्टार-शाहरूख खान।

24. 2011 में उन्हें बच्चों की पढ़ाई में मदद करने के लिए यूनेस्को पिरामिड कॉन मौरनी अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। वह पहल ऐसे भारतीय हैं जिन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है।

25. ट्विटर पर वीडियो फीचर का इस्तेमाल करने वाले वे पहले व्यक्ति थे।

शाहरूख खान जितने बड़े सुपरस्टार हैं, विवादों में भी वे कई बार आगे रहे हैं।

1. शाहरूख खान, सलमान खान और आमिर खान तीनों इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं। शाहरूख का विवाद सलमान और आमिर दोनों से हो चुका है और यह अभी भी जारी है। सलमान के साथ कैटरीना की बर्थडे पार्टी में हुआ विवाद कुछ ऐसा गरमाया कि दोनों के रिश्तों में काफी खटास आ गई । वहीं आमिर के साथ भी उनका विवाद काफी पहले से है।

2. राजनेता अमर सिंह से भी उनका विवाद हो चुका है जब शाहरूख ने यह कह दिया था कि मुझे आपकी आखों में दरिंदगी नजर आती है।

3. ऐसी खबरें भी मीडिया में आईं कि फराह खान के पति शिरीष कुंदूर पर शाहरूख ने हाथ उठा दिया था।

4. वे विवादों में तब घिर गए जब वानखेड़े स्टेडियम के एक कर्मचारी से उन्होंने गाली-गलौज की। उनका कहना था कि उस कर्मचारी ने वहां मौजूद बच्चों के साथ अपशब्दों का प्रयोग किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी।

5. खबरें ऐसी भी आईं कि मशहूर रैप गायक हनी सिंह को शाहरूख खान ने थप्पड़ मार दिया है लेकिन बाद में, हनी सिंह की बीवी ने खुद सामने आकर इस खबर को कोरी अफवाह बताया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
CLOSE ADS
CLOSE ADS